Wednesday, October 21st, 2026

फोरलेन पर अतिक्रमण का मुद्दा,कांग्रेस विधायक ने उठाया सवाल

रायपुर
विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक धनेंद्र साहू ने नगरीय प्रशासन मंत्री का ध्यान आकर्षित करवाया है। साहू ने रायपुर के ग्राम बोरियाकला चौक से सिद्धार्थ चौक तक फोरलेन के दोनों ओर अतिक्रमण किए जाने की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। धनेंद्र साहू ने कहा कई दुकानदारों ने इस फोरलेन के दोनों ओर अपनी दुकानों को बढ़ा लिया है। वे अपने सामानों को दुकानों को बाहर रखते है,जिससे रास्ता जाम होता है। खोमचे वालों ने भी सड़क के दोनों और कब्जा कर रखा है । जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत होती है। इस पर नगरी प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा कि अगर कोई दुकानदार अपनी सीमा से ज्यादा दुकान बना कर रखा होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर खड़े होने वाले फुटकर व्यवसायियों पर भी कार्रवाई की जाती है।

 

#फोरलेन

Source : Agency

पाठको की राय